Breaking

खबर केसरी

भारत का इकलौता अंजनी धाम मंदिर, जहाँ संतान सुख के लिए दूर-दूर से पूजन करने आती हैं महिलाएं, जानिए जबलपुर के पास स्थित इस पवित्र सरोवर का रहस्य

जबलपुर, खबर केसरी - मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पास, भेड़ाघाट के समीप तेवर में स्थित है देश का इकलौता 'श्री अंजनी धाम' मंदिर,  नर्मदा पुराण में वर्णित इस पावन धाम में आज संतान सप्तमी के अवसर पर एक अद्भुत और आनंदमय माहौल देखने को मिल रहा है।

         आज के विशेष दिन पर दूर-दूर के गांवों से हजारों महिलाओं का आगमन यहाँ हुआ है। मान्यता है कि आज के दिन अंजनी धाम के इस पवित्र सरोवर में स्नान करने से संतान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। महिलाएं यहाँ आस्था की डुबकी लगाकर माता अंजनी का विशेष पूजन-अर्चन कर रही हैं।

            माताएं यहाँ अपने बच्चों की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना के साथ प्रार्थना कर रही हैं। यह धाम उन माताओं के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है जो अपनी संतान के सुरक्षित भविष्य के लिए व्रत रखती हैं।

            श्री अंजनी धाम की महिमा केवल यहीं तक सीमित नहीं है। जिन दंपत्तियों को संतान का सुख नहीं मिला है, वे भी आज के दिन यहाँ आकर झोली फैलाते हैं। माना जाता है कि माता अंजनी के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता और उनकी गोद सूनी नहीं रहती।



Post a Comment

Previous Post Next Post