Breaking

खबर केसरी

इंदौर में राहुल गांधी का छात्र संवाद: 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम, पोस्टर जारी कर युवाओं से रजिस्ट्रेशन की अपील


 इंदौर (खबर केसरी): - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी आगामी 19 सितंबर 2026 को इंदौर में युवाओं और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। ‘शिक्षा हमारा हक’ के मुख्य संदेश के साथ आयोजित हो रहे इस संवाद कार्यक्रम को “छात्रों की गूँज” नाम दिया गया है।

​कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को शाम 5:00 बजे से भारत जोड़ो मैदान (रीजनल पार्क के सामने, राजीव गाँधी सर्किल के पास, इंदौर) में किया जाएगा।

​सीधे संवाद के लिए QR कोड से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं, शिक्षा नीति और युवाओं के अधिकारों पर खुलकर बात करना है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में एक क्यूआर (QR) कोड दिया गया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • ​कार्यक्रम: छात्रों की गूँज (छात्र संवाद)
  • ​मुख्य अतिथि: श्री राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा)
  • ​तारीख व समय: 19 सितंबर 2026, शाम 05:00 बजे से
  • ​स्थान: भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गाँधी सर्किल के पास, इंदौर

Post a Comment

Previous Post Next Post