Breaking

खबर केसरी

​बिहार में उच्च शिक्षा को नई उड़ान: 211 नए डिग्री कॉलेजों में 2,451 सहायक प्राध्यापकों का उन्मुखीकरण शुरू


ऑक्सफोर्ड जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर, 700 मॉडल स्कूलों में होगी NEET-JEE की मुफ्त तैयारी: सीएम सम्राट चौधरी

​पटना खबर केसरी - बापू सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों के 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक ढांचे के विस्तार से बिहार के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी।

​         कॉलेजों में नियमित उपस्थिति पर जोर

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्राध्यापकों का आह्वान करते हुए कहा कि केवल कॉलेज खोलना ही काफी नहीं है, बल्कि कक्षाओं में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। जब शिक्षक और छात्र के बीच सीधा संवाद होगा, तभी उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य साकार होगा।

​              शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाएं:

  • ​100 प्राध्यापकों को वैश्विक प्रशिक्षण: शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के लिए 100 प्राध्यापकों का चयन कर उन्हें ऑक्सफोर्ड सहित दुनिया के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

  • ​700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल: राज्य भर में 700 मॉडल स्कूल तैयार किए जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग, लाइव क्लासेस और 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा मिलेगी।

  • ​बजट का 21% शिक्षा पर: सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और कुल बजट का 21 फीसदी हिस्सा अकेले शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किया जा रहा है।

​मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त प्राध्यापक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर बिहार की समृद्ध ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post