Breaking

खबर केसरी

सरकारी स्कूल को मिली बड़ी सौगात: सोनपुर में बनेंगे 4 नए क्लासरूम, हुआ भूमि पूजन

 


​जबलपुर/पनागर खबर केसरी - पनागर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सोनपुर के बच्चों और स्टाफ के लिए आज का दिन काफी खास रहा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए 'राउंड टेबल इंडिया जबलपुर 330' संस्था ने इस स्कूल को 4 नई कक्षाओं (क्लासरूम) की बड़ी सौगात दी है। आज इन कमरों के निर्माण के लिए शानदार तरीके से भूमि पूजन किया गया।

​पहले भी की है स्कूल की बड़ी मदद

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब संस्था ने इस स्कूल की मदद की है। इससे पहले भी राउंड टेबल इंडिया ने यहां दो सर्वसुविधायुक्त कमरे, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर और वाटर कूलर डोनेट किया था। सिर्फ पनागर ही नहीं, बल्कि जबलपुर जिले के कई अन्य सरकारी स्कूलों में भी संस्था लगातार कमरों के निर्माण से लेकर जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है।



​भूमि पूजन में मौजूद रहे ये खास मेहमान

इस खास मौके पर जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक श्री घनश्याम सोनी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू और स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूनम मदान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही राउंड टेबल के अध्यक्ष सिद्धार्थ नयन, सचिव राज छावड़िया, अनिकेत खंडेलवाल, गीत सचदेवा, यशराज भार्गव, करण कोहली, संदेश झारिया, सुरेंद्र साहू और दीपक साहू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

​स्कूल परिवार ने जताया दिल से आभार

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि करोसिया ने किया। नई कक्षाओं की सौगात मिलने पर स्कूल की प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने संस्था के इस नेक काम की जमकर तारीफ की और राउंड टेबल इंडिया के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए दिल से आभार जताया।

#jabalpur #madhypradesh #khabarkesri #sonpur 

Post a Comment

Previous Post Next Post