Breaking

खबर केसरी

विकासखंड स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में बेलखाड़ू स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 


लोक नृत्य और नृत्य नाटिका में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

रज्जी (देवेंद्र) शुक्ला, बेलखाड़ू खबर केसरी - पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलखाड़ू के विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लोक नृत्य एवं नृत्य नाटिका दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कला और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुंचाने में शिक्षिका पुष्पलता त्रिपाठी एवं शिक्षक घनश्याम छिपिये का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य बी.आर.एस. परस्ते सहित शिक्षक जे.के. नामदेव, डी.के. अवस्थी, कमलेश श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, पूर्णिमा द्विवेदी, सारिका सिंह, पूजा भाटिया, भावना पैगवार, संगीता दुबे, शिवकुमारी उद्दे एवं दीपिका सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post