Breaking

खबर केसरी

स्वच्छ हवा में चमका जबलपुर: नई दिल्ली से पुरस्कार लेकर पहुँचे महापौर और कमिश्नर, कलेक्टर कार्यालय में साझी की सफलता की खुशियाँ

 


जबलपुर, खबर केसरी  - राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर को देश में तीसरा स्थान मिलने पर चारों ओर उत्साह का माहौल है। इस प्रतिष्ठित सफलता के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से भेंट की और उपलब्धि की खुशियाँ साझा कीं।

​नागरिकों का सहयोग और निगम टीम की मेहनत का नतीजा

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संस्कारधानी को मिली इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जताते हुए शहरवासियों और नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पटल पर जबलपुर का मान बढ़ाने वाली यह उपलब्धि शहर के जागरूक नागरिकों के सकारात्मक सहयोग और नगर निगम की पूरी टीम के निरंतर प्रयासों का ही सुखद परिणाम है।

​नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जबलपुर को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ वायु वाले शहर के रूप में अलंकृत किया गया था। इस पुरस्कार को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर बधाईयों का दौर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post