Breaking

खबर केसरी

देश में तीसरे पायदान पर पहुँचा जबलपुर, राष्ट्रीय मंच पर चमका संस्कारधानी का नाम

 

जबलपुर (खबर केसरी) - पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जबलपुर ने 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026' में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से पूरे शहर में गर्व और उत्साह का माहौल है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' और नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर भेंट कर खुशियाँ साझा कीं।

​नया कीर्तिमान: मंत्री राकेश सिंह ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह सम्मान न केवल जबलपुरवासियों, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। यह सफलता शहरवासियों के सकारात्मक सहयोग और नगर निगम की पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

​राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 7 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में जबलपुर को इस उपलब्धि से अलंकृत किया गया था। इस अवसर पर महापौर परिषद के सभी सदस्य और नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post