Breaking

खबर केसरी

​अधारताल विद्युत मंडल पहुंचे कांग्रेसी: नए खंभे लगाने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग

 

जबलपुर (खबर केसरी) - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महाराजपुर (पनागर) के तत्वावधान में गुरुवार को विद्युत मंडल अधारताल के सहायक यंत्री को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन वार्ड क्रमांक 74 में लगातार आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, मनमानी कटौती और नए विद्युत पोल लगाने सहित अन्य जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर दिया गया।

       महाराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में बिजली के अनाप-शनाप बिलों से आम जनता परेशान है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती और नए खंभों की कमी के कारण स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो शीघ्र ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।

       ​इस दौरान पूर्व सरपंच कमलेश सिंह (बिलपुरा), वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र बाल्मिक, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर खोखर, मंडलम अध्यक्ष ताहिर अब्बास, बाबू जय आलम अंसारी, मीडिया प्रभारी एडवोकेट शंकर सिंह, मोहम्मद गली मंसूरी, अब्दुल राऊ, शेख जमाल, शेख सिद्दी, राजकुमार चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post