Breaking

खबर केसरी

गणपति के जयकारों से गूंजा आश्रम कुटी दरबार, संगीतमय महाआरती में उमड़ी भीड़

 


रज्जी शुक्ला, बेलखाड़ू -  क्षेत्र के प्रसिद्ध आश्रम कुटी दरबार में चल रहे गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। 'नव जागृति गणेश उत्सव समिति' के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की भव्य एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

​संगीतमय भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रथम पूज्य प्रभु श्री गणेश की आरती उतारी व आराधना की। इस दौरान आश्रम कुटी दरबार में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

      आरती के समापन के पश्चात समिति द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक परिसर में धार्मिक उत्साह बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में नव जागृति समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post