Breaking

खबर केसरी

लोकभवन में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, राज्यपाल रमेन डेका ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 


छत्तीसगढ़, खबर केसरी - कभवन में आज सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन के उपरांत उन्होंने देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और निरंतर खुशहाली की कामना की।

​       राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्माण व शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में प्रगति और समृद्धि लाएं।

        ​इस गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post