Breaking

खबर केसरी

ग्रामीणों को जल्द मिलेगा शुद्ध पानी: कलेक्टर ने परखा 'मल्टी विलेज पेयजल योजना' का काम, बरगी बांध के इंटेक वेल का भी लिया जायजा

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया पड़वार-पड़रिया पेयजल योजना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जबलपुर, खबर केसरी डेस्क -  बरगी बांध रोड स्थित ग्राम डुंगरिया में मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित पड़वार-पड़रिया मल्टी विलेज पेयजल योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अभिषेक गहलोत भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बरगी बांध क्षेत्र में जल संरचनाओं का लिया जायजा
डुंगरिया में निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री सिंह सीधे बरगी बांध क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने बैकवाटर और जलभराव क्षेत्र में निर्माणाधीन इंटेक वेल (Intake Well) तथा उससे जुड़ी विभिन्न जल संरचनाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) और जल निगम के अधिकारियों को काम समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
#jabalpur #bargi #waterplant #khabarkesri #madhypradesh #collectorjbp

Post a Comment

Previous Post Next Post