पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
प्रशांत मिश्रा, जबलपुर, खबर केसरी - शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने किया वॉटर कैनन का प्रयोग पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी दर्ज कराई।
कांग्रेस नेताओं ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, यातायात व्यवस्था में आ रही परेशानियों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग उठाई।
विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#jabalpur #spoffice #congress #lakhanghanghoriyamla #khabarkesri #madhypradesh

