Breaking

खबर केसरी

गणेशोत्सव समापन पर गूंजे भजनों के स्वर, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

​प्रशांत मिश्रा, जबलपुर, खबर केसरी - सराफा नुनहाई दीक्षितपुरा स्थित श्री गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

      आयोजन के दौरान भगवान श्री गणेश को समर्पित सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजक गुड्डू गुप्ता ने बताया कि सराफा स्थित यह प्राचीन श्री गणेश मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यह मंदिर करीब 100 वर्षों से भी अधिक समय से यहां स्थापित है। एवं 26 वर्षों से निरंतर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है वर्षों से श्रद्धालुओं की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था बनी हुई है। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी 10 दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

#jabalpur #ganeshtemple #nunhai #khabarkesri #madhypradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post