लोक नृत्य एवं नृत्य नाटिका में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विद्यालय परिवार ने दी बधाई
रज्जी (देवेंद्र) शुक्ला, बेलखाडू - पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलखाडू के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित लोक नृत्य एवं नृत्य नाटिका में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता का आयोजन पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया, जहां जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पीएम श्री विद्यालय बेलखाडू के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य एवं नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायकों एवं उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और द्वितीय स्थान हासिल किया विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिक्षिका पुष्पलता त्रिपाठी एवं शिक्षक घनश्याम छिपिये का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की तैयारी कर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.आर.एस. परस्ते सहित शिक्षक जे.के. नामदेव, डी.के. अवस्थी, कमलेश श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, पूर्णिमा द्विवेदी, सारिका सिंह, पूजा भाटिया, भावना पैगवार, संगीता दुबे, अंजलि गूलाबवानी एवं दीपिका सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

