जबलपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा, शहर, ग्रामीण के हजारों कार्यकर्ता रहे उपस्थित पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग, शहर अध्यक्ष हुए घायल
जबलपुर खबर केसरी - चुनाव आयोग द्वारा कथित तौर पर की जा रही 'वोट चोरी' और धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर बुधवार (30 सितंबर) को जबलपुर में कांग्रेस का भारी आक्रोश देखने को मिला। जबलपुर जिला ग्रामीण और शहर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन का शंखनाद टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कांग्रेसियों का विशाल हुजूम नारेबाजी करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। यहां उग्र प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। पूरे परिसर में 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे गूंजते रहे, जिससे शहर का सियासी पारा गरमा गया।
प्रदर्शन में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में हुए इस ऐतिहासिक घेराव में पार्टी के कई दिग्गज और क्षेत्रीय नेताओं ने दमIखम दिखाया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, रूपेंद्र पटेल और पूर्व राज्य मंत्री कौशल्या गोटिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इनके अलावा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पनागर (विधानसभा 101) अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सत्येंद्र चौबे, पार्षद गुड्डा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद श्रीवास्तव, प्रवीण चौबे, ताहिर खोखर, ताहिर अब्बास (पनागर), महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष पटेल, बैलखाडू कांग्रेस कमेटी (पनागर-मंडलम) अध्यक्ष अजीत परिहार, पनागर पार्षद प्रमोद पटेल, मंडलम अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, स्वप्निल ठाकुर और पनागर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष अमन गोस्वामी ने भी मोर्चा संभाला।
साथ ही गगन नामदेव, प्रवीण सोनी, प्रवीण पटेल, कल्लू कुशवाहा, सौरभ केवट, रघुवीर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, श्याम सुंदर कोरी, जितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल, विजय पटेल, सुशील केवट, मनीष पटेल, कुलदीप बेन, सुनील केवट, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र पटेल, वीरेंद्र केवट, धनराज केवट, दिलीप केवट, संतोष कुशवाहा, संतोष पटेल, कुलदीप सिंह, अनिल यादव और मुकेश यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
#jabalpur #panagar #congress #khabarkesrinews #yuthcongress #gyaneshkumar #bjp


.jpg)