बरेला/जबलपुर, मध्य प्रदेश
नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शारदा नगर रिछाई से विशाल वाहन रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ भैंरों बाबा मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद धर्मध्वजा और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक स्वरूपों के दर्शन पाने समूचा नगर उमड़ पड़ा और माहौल पूरी तरह "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के गगनभेदी जयकारों से कृष्णमय हो गया।
पुष्पवर्षा कर किया गया अभिनंदन
शोभायात्रा जब मुख्य मार्गों से गुजरी, तो नगर कांग्रेस कमेटी बरेला द्वारा इसका अत्यंत गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों और अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखा रहे कलाकारों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद लिया।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद:
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल, अरविंद तिवारी, सुरजीत बच्चा यादव,रामजी रैकवार, नरेश पटेल, विपिन झारिया, भूपेंद्र यादव,अनुराग पटेल,सतेंद्र गर्ग,शेख सलीम,रोहित पटेल, इंद्रकुमार श्रीपाल, कपिल पटेल, रामकुमार नामदेव, राजीव गौतम,राजू पाठक,तरुण बर्मन, नीतेश पटेल,भैयाजी यादव, बब्लू यादव, आदि नगर कांग्रेस कमेटी बरेला के पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि शोभायात्रा में उपस्थित रहे।

