भोपाल, खबर केसरी - प्रदेश में आगामी सेवा संकल्प अभियान को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रदेश भर के जिला पंचायत सीईओ और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान अभियान के रूपरेखा, क्रियान्वयन और अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकताओं को तय करने पर जोर दिया गया। मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत हर पात्र हितग्राही तक शासकीय सेवाओं का लाभ समयबद्ध सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

