Breaking

खबर केसरी

​'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंजा बेलखाड़ू: नम आंखों और उल्लास के साथ दी गई बप्पा को विदाई

 


रज्जी (देवेंद्र) शुक्ला, बेलखाड़ू, खबर केसरी - गणेश उत्सव के समापन के साथ ही अब जगह-जगह बप्पा को भावभीनी विदाई दी जा रही है। शनिवार को बेलखाड़ू के आश्रम दरबार कुटी में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का भी पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विसर्जन किया गया।

​नाहन देवी नदी में हुआ विसर्जन

विसर्जन के लिए प्रस्थान करने से पहले, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान विघ्नहर्ता से पूरे क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। महाआरती के बाद, पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बप्पा की प्रतिमा को नाहन देवी स्थित नदी (विसर्जन स्थल) तक ले जाया गया।

भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा इलाका बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भारी उत्साह के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जोरदार जयकारे लगाए। इस भक्तिमय और भावुक माहौल के बीच नदी में प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। इस खास मौके पर समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के कई श्रद्धालु मौजूद रहे।


#jabalpur #belkhadoo #khabarkesri #madhypradesh #ganeshvisarjan #hanumanbag  

Post a Comment

Previous Post Next Post