कटंगी के समीप पौड़ी राजघाट में हिरण नदी पुल के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा घट गया, विसर्जन की सामग्री लेने जा रहे 27 वर्षीय विजेंद्र सिंह की अज्ञात ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु हो गई, कटंगी पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश शुरू की, इलाके में शोक की लहर
विक्की नेताजी, खबर केसरी, कटंगी:- गणेश उत्सव के उल्लास के बीच जबलपुर के कटंगी अंचल से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर सामने आई है। पौड़ी राजघाट में गणेश विसर्जन के दौरान एक सड़क हादसे में गांव के होनहार युवा विजेंद्र सिंह (उम्र लगभग 27 वर्ष, पिता श्री रूप सिंह) का दर्दनाक निधन हो गया। त्योहार के दिन हुई इस घटना से पूरे ग्राम और कटंगी इलाके में गहरी शोक की लहर दौड़ गई,
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पौड़ी राजघाट में गणेश उत्सव के समापन के बाद विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। हिरण नदी के पुल पर विसर्जन करने वालों की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान विजेंद्र सिंह अपने एक साथी के साथ विसर्जन की कुछ जरूरी सामग्री लेने के लिए कटंगी नगर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में विजेंद्र सिंह का दुखद निधन हो गया।
अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज
युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
#katangi #jabalpur #accident #ganeshvisarjan #madhypradesh
