Breaking

खबर केसरी

शासकीय स्कूल पहुंची 'चलित खाद्य प्रयोगशाला', विद्यार्थियों ने सीखे मिलावट पहचानने के आसान तरीके

 


आष्टा (सीहोर), खबर केसरी डेस्क: - खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा संचालित चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल अलीपुर, आष्टा में खाद्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और मिलावट पहचानने के आसान एव व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

​लाइव डेमो के जरिए समझाई जांच प्रक्रिया

​कार्यक्रम के दौरान चलित प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सामने विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच का सीधा प्रदर्शन (लाइव डेमो) किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के लिए घर पर ही कौन-से सरल और आसान तरीके अपना सकते हैं। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव और स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

​खरीदारी के समय गुणवत्ता और पैकेजिंग पर ध्यान देने की सलाह

​विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि बाजार से कोई भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हमेशा मानकीकृत और सुरक्षित सामग्री का ही चयन करें।

​समाज में जागरूकता फैलाने की अपील

​कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्कूल में सीखी गई बातों को अपने घर और आसपास के लोगों से साझा करें। विद्यार्थियों के माध्यम से आम नागरिकों को भी सही खान-पान, सुरक्षित भोजन और मिलावटखोरी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post