Breaking

खबर केसरी

सोनतलाई उजरोड के पास नहर में गिरा अनियंत्रित हाइवा, बाल-बाल बची चालक-परिचालक की जान

 


नुनसर, खबर केसरी - नुनसर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनतलाई उजरोड के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खजूरी नहर किनारे सड़क से गुजर रहा गिट्टी से भरा हाइवा अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा। हादसे के वक्त वाहन में सवार चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।

​नुनसर चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवा गिट्टी लेकर जा रहा था। सोनतलाई उजरोड के पास नहर किनारे की मिट्टी अचानक धंसने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में पलट गया।

​हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकल आए। दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post