Breaking

खबर केसरी

जबलपुर को बड़ी सौगात: UIDAI ने शुरू किया अत्याधुनिक 'आधार सेवा केंद्र', हफ्ते के सातों दिन मिलेगी सुविधा

 


जबलपुर (खबर केसरी)। जबलपुर के नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शहर में अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 'आधार सेवा केंद्र' का संचालन शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य आम जनता को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं अधिक सुगमता, पारदर्शिता और गति के साथ उपलब्ध कराना है।

​सातों दिन खुला रहेगा केंद्र, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा

यह नया केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्य करेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को अपनी सुविधानुसार समय निकालने में आसानी होगी। नागरिकों के समय की बचत के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग (Appointment) की व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोग बिना लंबी लाइनों में लगे अपना काम आसानी से करा सकेंगे।

​वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था

सुविधा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से विशेष सर्विस काउंटर बनाए गए हैं।

​केंद्र का पता:

  • ​स्थान: भूतल, लाड़ली लक्ष्मी पथ के पास, स्नेह नगर, जबलपुर - 482002

Post a Comment

Previous Post Next Post