भरूच/गुजरात,खबर केसरी डेस्क - गुजरात के भरूच जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के जीआईडीसी सायखा (Saykha GIDC) औद्योगिक एस्टेट में स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी में एक भीषण रासायनिक रिएक्टर ब्लास्ट (Reactor Blast) हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद कंपनी के अंदर आग लग गई और भारी धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग (Fire Brigade) की कई गाड़ियां और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर रिएक्टर में तकनीकी खराबी आई थी या सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
%20(2).jpeg)
%20(1).jpeg)