खबर केसरी, जबलपुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मझौली और रांझी पुलिस ने कुल 496 पाव देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस का कड़ा एक्शन
जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए थे। इसी आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई की गई।
मझौली पुलिस की दबिश: घर के आंगन से 346 पाव शराब बरामद
- फरार आरोपी की तलाश जारी मझौली थाना प्रभारी श्रीमती पूर्वा चौरसिया ने बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को मिली मुखबिर की सूचना पर पोला रोड स्थित मिंटू साहू के घर के आंगन में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान आरोपी मिंटू साहू घर पर नहीं मिला, लेकिन उसके घर के आंगन से दो बोरियों में भरी 346 पाव देशी शराब (कीमत करीब 27,088 रुपये) बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर फरार आरोपी मिंटू साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- मैदान में बेचने के लिए रखी थी शराब दूसरी कार्रवाई रांझी थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी श्री उमेश गोल्हानी ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी शराब दुकान के पास स्थित मैदान (मोहनिया) में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब बेचने के लिए रखे हुए है।
- आरोपी रामगोपाल गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रामगोपाल प्रसाद उर्फ बल्ली पटेल (उम्र 60 वर्ष), निवासी नई बस्ती रांझी बताया। उसके कब्जे से 3 पेटियों में रखी 150 पाव देशी शराब (कीमत लगभग 14,600 रुपये) जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
#jabalpurpolice #khabarkesri #madhypradesh #wine #ranjhhi #majholi
Tags
जबलपुर अपराध

