Breaking

खबर केसरी

हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की पूजा कर लगाए ताजे पकवान के भोग, महालक्ष्मी पूजन संपन्न

  


महेंद्र दुबे, नुनसर, खबर केसरी -  घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी व्रत त्यौहार ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया।  महालक्ष्मी व्रत का महत्व और कारण बताते हुए कहा कि सुख-समृद्धि की कामना हेतु यह व्रत धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है, जिनकी कृपा से घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और बरकत बनी रहती है। 

इसमें 16 दिनों की अवधि के चलते यह व्रत लगातार 16 दिनों तक रखा जाता है, जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक चलता है। आज ब्राह्मण शास्त्रियों ने अलग अलग गांव में सामूहिक रूप से एकत्रित महिलाओं का पूजन संपन्न कराया। महिलाओं ने ताजे पकवान, मिष्ठान, खुरमा, बतिया,फल आदि हाथी पर सवार माता लक्ष्मी की पूजा कर अर्पित किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post