Breaking

खबर केसरी

नरसिंहपुर में 52 लाख की स्मैक के साथ 3 सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान बॉर्डर से पकड़ाया मास्टरमाइंड

 


नरसिंहपुर, खबर केसरी :-  नरसिंहपुर पुलिस ने "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (Operation Eagle Claw) के तहत नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक करते हुए एक अंतरराज्यीय स्मैक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 500 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है।

​नाकेबंदी में धरे गए दो सप्लायर

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने मुखबिर की पक्की सूचना के बाद सांकल रोड के पास घेराबंदी की। यहां से पुलिस ने नयागांव (थाना ठेमी) निवासी तुलसी विश्वकर्मा (48) और तरवर लडिया (35) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

राजस्थान सीमा से दबोचा गया सरगना

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे यह माल सीमावर्ती जिले से लाते थे और मुख्य सप्लायर राजगढ़ निवासी विकास उर्फ मांगीलाल तंवर (35) है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने फुर्ती दिखाई और विकास को राजस्थान के सीमावर्ती इलाके से धर दबोचा। जांच में सामने आया कि विकास पुलिस की नजरों से बचने के लिए ग्राहकों को स्मैक की डिलीवरी देने दूसरे जिलों में बुलाता था।

​संपत्तियों की सफेमा (SAFEMA) एक्ट के तहत होगी जांच

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस अब इन तस्करों के बैंक खातों और संपत्तियों की गहराई से जांच कर रही है। ड्रग्स के काले कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति पाए जाने पर सफेमा एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

​#NarsinghpurPolice #SmackSmuggling #MPNews #KhabarKesari #OperationEagleClaw #BreakingNews #madhypradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post