Breaking

खबर केसरी

संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग ने मारी बाजी



पीएम श्री विद्यालय बेलखाडू के दो विद्यार्थियों ने संभागीय टीम में शामिल होकर बढ़ाया विद्यालय का मान

रज्जी (देवेंद्र) शुक्ला, बेलखाडू, - महाराष्ट्र व्यायामशाला, जबलपुर में 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। प्रतियोगिता में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलखाडू से14  वर्ष बालिका वर्ग में कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी वैशाली बसोर तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में कक्षा नवमी के छात्र विपिन यादव ने जबलपुर संभाग की टीम में शामिल होकर खो खो प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है, यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

विद्यार्थियों को संभागीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचाने में मैनेजर के रूप में घनश्याम छिपिये तथा कोच आकाश चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य बी.आर.एस. परस्ते सहित शिक्षक जे.के. नामदेव, डी.के. अवस्थी, कमलेश श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, पूर्णिमा द्विवेदी, सुनीता जसूजा, मेघा जैन, स्वाति बारी, सारिका सिंह, स्वाति मरकाम, निधि दुबे, पूजा भाटिया, पुष्पलता त्रिपाठी, अंजलि गुलाबवानी, संगीता दुबे, संगीता तिवारी, भावना पैगवार, दीपिका सिंह आदि ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके


उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post