Breaking

खबर केसरी

सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश

 


विशेष संवाददाता, खबर केसरी, भेड़ाघाट -  सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भेड़ाघाट चौराहे पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमाहिनौता के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं भेड़ाघाट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक, कॉल और संदेशों से सावधान रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भेड़ाघाट थाना से तेजराम चौधरी, हरि सिंह, अरविंद सिंह एवं सोनू सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य हीरा लाल परस्ते, श्रुति मैडम एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और पुलिस ने आमजन से स्वच्छता बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post