आयुर्वेद चिकित्सा और जनस्वास्थ्य का अनूठा संगम, 112 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
खबर केसरी, महेंद्र दुबे नुनसर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य को जोड़ते हुए सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नुनसर द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनसर में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ सत्र में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति कुशवाहा, डॉ. उपेंद्र धुर्वे, डॉ. रिमझिम पटेल, डॉ. अर्शी, डॉ. दीपक एवं डॉ. आशीष पांडे सहित आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं ध्यान के महत्व की जानकारी से हुई।
विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लाभ के साथ पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजीव नंदा, श्रीमती रश्मि उपाध्याय सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। योग एवं ध्यान सत्र में विद्यालय के कुल 112 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम आयुर्विद्या, सुप्रजा, ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं बायो मित्र के संयुक्त समन्वय से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

