Breaking

खबर केसरी

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर झूमे श्रद्धालु




‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल, फूलों की होली के साथ मनाया जन्मोत्सव

विनीत टहनगुरिया, पिंडरई, खबर केसरी - मनखेड़ी में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कथा व्यास सिद्धार्थ शिरोमणि जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जैसे ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ जैसे भक्तिमय जयघोष और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे और नृत्य करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

        इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए फूलों की होली भी खेली कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था भक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ  भगवान श्रीकृष्ण को सिर पर धारण किए विनीत टहनगुरिया वासुदेव की वेश भूशा में कथा प्रांगण पहुंचे जहां  वासु देव के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। आतिशबाजी और भजनों के बीच पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया नंद घर आनंद भयो’ सहित विभिन्न सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु देर तक नृत्य करते रहे। 

        भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्तजन कथा पंडाल में उपस्थित रहे और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बने।





Post a Comment

Previous Post Next Post