खबर केसरी, विक्की नेताजी, कटंगी: - क्षेत्रीय विधायक अजय विशनोई के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प सप्ताह' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में एक विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज से पहुंचे 350 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराकर अपनी आंखों की जांच करवाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच: शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत विशनोई ने मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया।
निःशुल्क दवाएं और चश्मे: जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों की समय पर जांच एवं उचित उपचार की सुविधा सुलभ कराना था।
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति:
इस अवसर पर विजय विशनोई, जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष अमिताप साहू, आशीष गोटिया, महेंद्र जैन और संदीप बजाज सहित क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
