Breaking

खबर केसरी

राम विवाह की मंगल बेला, जनकपुर पहुंची बारात, नुनसर रामलीला देखने उमड़ी अपार भीड़

 


पलक-पांवड़े बिछाकर हुआ बारात का भव्य स्वागत, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच संपन्न हुआ श्रीराम विवाह प्रसंग

महेंद्र दुबे, खबर केसरी, नुनसर -  सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नुनसर के तत्वावधान में श्री गुरु रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

        विवाह उत्सव के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शिव धनुष भंग होने की सूचना मिलते ही अयोध्या में राजा दशरथ ने बारात लेकर मिथिला पहुंचने की तैयारी की। इसके बाद राजा दशरथ भव्य बारात के साथ जनकपुर पहुंचे। बारात में बैंड-बाजे और आतिशबाजी ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। जनकपुर पहुंचने पर राजा जनक ने पलक-पांवड़े बिछाकर बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। 

         विवाह की धार्मिक विधियां पंडित मनीष दुबे ने संपन्न कराईं।रामलीला में भगवान श्रीराम का अभिनय आयांश दुबे, लक्ष्मण का सुधांशु दुबे, भरत का वेदांश दुबे तथा शत्रुघ्न का अभिनय हार्दिक दुबे ने किया। श्री गुरु रामलीला मंडल के संचालक डॉ. शरद दुबे, सतीश दुबे, ओम शंकर दुबे और ऋतिक दुबे, जयेश दुबे,  सहित मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बारात के स्वागत में महेंद्र दुबे, सुधीर दुबे, सत्येंद्र दुबे, गणेश दुबे, सुशील दुबे, दुर्गा प्रसाद दुबे, निशांत दुबे, रामचंद्र दुबे, चौधरी नरसिंह, शिवराम पटेल, निर्मल पटेल, श्रीकांत शुक्ला, किशन पटेल, बिपिन पटेल, सहित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने सहभागिता निभाई श्रीराम विवाह के मनोहारी मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post