शारदीय नवरात्र पर गोल बाजार स्थित दत्त मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
प्रशांत मिश्रा, खबर केसरी, जबलपुर - शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर संस्कारधानी में भक्ति और उल्लास का माहौल है। इसी कड़ी में 13 अक्टूबर को गोल बाजार स्थित दत्त मंदिर में 'अंतस गरबा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से माता जगत जननी की आराधना की, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
गरबा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों द्वारा दी गई गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पारंपरिक संगीत और ताल के बीच भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक चले इस आयोजन में पूरा परिसर माता रानी के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
सांस्कृतिक एकता और परंपरा को बढ़ावा देना उद्देश्य
कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार कोरी ने बताया कि नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना और मां दुर्गा के प्रति आस्था प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा, "गरबा नृत्य माता रानी की आराधना का एक सुंदर माध्यम है, जहां श्रद्धालु संगीत और नृत्य के जरिए अपनी भक्ति अर्पित करते हैं। अंतस गरबा महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना और समाज में भक्ति, उत्साह व सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करना है।"
#JabalpurNews, #AntasGarbaMahotsav, #ShardiyaNavratri2026, #GolBazarDattaMandir #JabalpurGarbaEvent

