राहुल गांधी के संघर्ष को मजबूती देने और केंद्र सरकार की नाकामियों व महंगाई को घर-घर पहुंचाने के लिए गोकलपुर ब्लॉक कांग्रेस ने कसी कमर
जबलपुर, खबर केसरी:- शहर के गोकलपुर ब्लॉक में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता राकेश सैनी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस केंद्र की वर्तमान राजनीतिक हलचल, महंगाई और कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर रहा।
राहुल गांधी के अभियान को मिलेगी मजबूती
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश भर में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों को याद करते हुए उनके द्वारा छेड़ी गई 'वोट चोर गद्दी छोड़' मुहिम को जबलपुर स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर पार्टी के अभियानों को सफल बनाएं।
महंगाई और क्षेत्रीय मुद्दे घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता पर जो महंगाई का भारी बोझ लाद दिया है, उसकी असलियत जनता को बतानी होगी। केंद्र की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस संगठन को बूथ, वार्ड, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
गोकलपुर ब्लॉक की इस बैठक में कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से अमरचंद बाबरिया, संजय सिंह, रोहित सैनी, मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद आजाद, मनीष केसरवानी, रज्जन रैकवार, दयाल चौधरी, रोहित रैकवार, गुलशेर, सिकंदर, मुकेश कोल, निखिल कोल, आदेश यादव और अभिषेक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
#jabalpurNews, #MPNews, #CongressMeeting, # GokalpurCongress, #RahulGandhi, #MPPolitics, #KhabarKesri.

