Breaking

khabar kesri

राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण के विरोध में बरेला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन



मुख्य मार्ग से उप तहसील तक निकाला पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बरेला/जबलपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में बरेला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश एवं बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश रघुवर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेला मुख्य मार्ग से उप तहसील कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, बरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश रघुवर पटेल, जिला उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र गर्ग, जिला सचिव विजय जैन, सेवा दल जिला अध्यक्ष शिव नामदेव, कोषाध्यक्ष नरेश पटेल, ताहिर खोखर, सतीश चौकसे, योगेश पटेल, नीरज गर्ग, राजेंद्र पटेल, रामानुज पटेल, शेख सलीम, रामरूप पटेल, बसंत तिवारी, बद्री पाण्डे, रोहित पटेल, अनुराग पटेल, भूपेन्द्र यादव, सतेंद्र श्रीपाल, खूबचंद्र पटेल, मनीष विश्वकर्मा, राम मिलन पटेल, राहुल पटेल, यश साहू, प्रभात दुबे, वीरेंद्र पटेल, बंटू पाण्डे, गौरी यादव, मक्खन पटेल, छुट्टु पटेल, शेख शानू, सुमन बर्मन, राजीव गौतम, जीतू पटेल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post