Breaking

खबर केसरी

चलती कार में शस्त्र प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, चाकू और पटाखा पिस्टल जब्त



जबलपुर (खबर केसरी) - 
 सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में चलती कार की खिड़की से हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवक को अधारताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रील में इस्तेमाल किया गया बटनदार धारदार चाकू और पटाखे फोड़ने वाली नकली पिस्तौल जब्त की है।

​      जबलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया सेल द्वारा जिले से जुड़े संदिग्ध वीडियो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम को एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक चलती कार से सरेराह हथियार लहराते दिख रहा था।

​               कार नंबर से हुई आरोपी की पहचान

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि वीडियो में दिख रही कार के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया गया। कार मालिक से पूछताछ करने पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान उनके बेटे के दोस्त अमन सचदेवा (18 वर्ष), निवासी आलोक नगर के रूप में हुई।

​                25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अधारताल मेन रोड पर दबिश देकर अमन सचदेवा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने राहगीर से ₹1200 में बटनदार चाकू खरीदा था और दिवाली पर टिकिया पटाखे फोड़ने वाली नकली पिस्तौल के साथ रील बनाई थी। पुलिस ने चाकू व नकली पिस्तौल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका - त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचने में उप निरीक्षक केसरी नंदन राय, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, सुधीर ठाकुर तथा आरक्षक महेश कहार और अजय दीक्षित का विशेष योगदान रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post