Breaking

खबर केसरी

नवरात्रि में 'हनुमान जी की रसोई' की नेक पहल: नन्हीं सदस्य अविष्का के सौजन्य से जरूरतमंद महिलाओं को बांटी गईं साड़ियां

 

जबलपुर, खबर केसरी :- नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जहां एक तरफ माता की भक्ति का उल्लास है, वहीं दूसरी तरफ सेवा भाव की भी अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार (17 अक्टूबर) को शहर की जानी-मानी संस्था 'हनुमान जी की रसोई' ने एक बेहद पुनीत कार्य करते हुए जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया।

​इस सेवा कार्य की सबसे खास बात यह रही कि यह पूरा आयोजन संस्था की एक नन्हीं सदस्य अविष्का जैन के सौजन्य से किया गया। छोटी सी उम्र में बच्ची का यह सेवा भाव हर किसी के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहा।

​शहर के प्रमुख चौराहों पर हुआ वितरण

संस्था के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उन महिलाओं तक मदद पहुंचाई, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत थी। साड़ी वितरण का यह कार्यक्रम पेंटी नाका चौराहा, कटंगा चौराहा और रामपुर चौराहा तक चलाया गया। त्योहार के मौके पर नई साड़ी पाकर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​इन सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

इस पूरे सेवा कार्य और आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों और भक्तों का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती पार्वती दुबे, रजनी तिवारी, प्रकाश रोहरा, जितेंद्र पाल, विवेक दुबे, अंकित शुक्ला, संदीप दुबे, बॉबी चेलानी, कल्पेश तिवारी, लवकुश बाजपेई, साहिल, विक्की और रजत आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और मातृशक्ति का सम्मान किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post