Breaking

खबर केसरी

गोसलपुर में शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध

गोसलपुर, खबर केसरी - आगामी शारदेय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को पुलिस थाना गोसलपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी सिहोरा मेहन्ती मरावी ने की बैठक में थाना प्रभारी भावना तिवारी, जेई रमेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे

बैठक में एसडीओपी मरावी ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की सभी पंडालों में सुरक्षा मानको विद्युत सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।


थाना प्रभारी भावना तिवारी ने सख्त लहजे में कहा की त्यौहार के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर डीजे संचालक एवं संबंधित दुर्गा समिति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी

बैठक में एन.एच.ए.आई स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित जनपद सदस्य गणमान्य नागरिक गोसलपुर बुढागर व आसपास गांवो के दुर्गा समिति के आयोजक टेंट संचालक डीजे संचालक एवं पत्रकार बंधु अधिवक्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post